logo

हजारीबाग में बैंक से 7 करोड़ का सोना लूटा, 5 लाख कैश भी उड़ा ले गए बदमाश; स्ट्रांग रूम में बंधक बने कर्मी

Screenshot_2026-04-25_110604.jpg

बरही

बरही (हजारीबाग) में शुक्रवा को दिनदहाड़े एक बैंक ऑफ महाराष्ट्र में डकैती की घटना सामने आई। बाइक सवार चार अपराधियों ने बैंक की शाखा में घुसकर सात करोड़ का सोना और पांच लाख रुपये कैश लूट लिए। दो बाइक से पहुंचे अपराधियों ने वारदात को महज 20 मिनट में अंजाम दिया और बिहार की ओर फरार हो गए।

खाता खुलवाने के बहाने बैंक में घुसे चार बदमाश
जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 3:15 बजे चेहरा ढंके चार लुटेरे बैंक में दाखिल हुए। उस समय बैंक में कोई ग्राहक मौजूद नहीं था और बैंक मैनेजर व कर्मी मीटिंग में व्यस्त थे। दो लुटेरे चालू खाता खुलवाने की बात के बहाने बातचित में उलझाए रहे, तभी बाकी दो अन्य लुटेरे पहुंचे और पिस्टल निकाल मारपीट करने लगे। सहमे बैंककर्मी उन्हें कैश काउंटर पर ले गए। वहां पांच लाख रुपये लूटने के बाद बैंककर्मियों से स्ट्रांग रूम खुलवाया और उसमें रखे सोने के गहने लूटे और बैंककर्मियों को वहीं बंद कर दिया। फिर बैंक का शटर गिरा कर भाग गए। बरही एसडीपीओ अजीत विमल ने बताया कि अपराधी रसोइया धमना टोल प्लाजा के सीसीटीवी में कैद हुए हैं। स्ट्रॉन्ग रूम में बंद मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और दो अन्य स्टाफ बाहर निकालने को शोर मचाते रहे। करीब आधे घंटे बाद बैंककर्मियों के स्ट्रॉन्ग रूम में बंद होने की जानकारी हुई, तब उन्हें बाहर निकाला गया। बाहर निकलने के बाद मैनेजर ने थाने को लूट की जानकारी दी। एसडीपीओ अजीत कुमार विमल और थाना प्रभारी दल-बल के साथ पहुंचे। एडिशनल एसपी अमित कुमार भी पहुंचे और बैंक मैनेजर से जानकारी लेने के बाद बैंक के सीसीटीवी फुटेज देखे। साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न थानों से संपर्क किया।हेलमेट, नकाब और गमझे से ढंके थे चेहरे
बैंक कर्मियों ने बताया कि लूटेरे 20 मिनट तक वही बैंक में रहे और लूटपाट को अंजाम दिया। अपनी पहचान छिपाने के लिए एक लुटेरा हेलमेट, दूसरा नकाब और दो अन्य गमछा लपेटे हुए थे। चारों दो बाइक से आए थे। बैंककर्मियों से मिली जानकारी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सभी थानों को सतर्क कर अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी संभावित क्षेत्रों की नाकेबंदी कर दी गई है। जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

 


 

Tags - JhrakhandBarhiHazaribaghBihar Bank of MahrashtraCrime