logo

दूल्हे के फूफा हैं नाराज विधायक, चंपाई सोरेन कैसे चलाएंगे बजट सत्रः प्रतुल शाहदेव

pratul3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
16 फरवरी को चंपाई सरकार के मंत्री मंडल का विस्तार हो गया है। कांग्रेस ने पुराने चेहरों पर ही विश्वास जताया है। कांग्रेस से चंपाई कैबिनेट नें किसी नये मंत्री को जगह नहीं दी गई है। इससे पार्टी के 12 विधायकों की नाराजगी जगजाहिर हो गई है। इसे लेकर भाजपा हमलावर है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि झारखंड में सरकार नहीं सर्कस और लाफ्टर शो चल रहा है। 


एससी विरोधी  है सरकार 
प्रतुल शाहदेव मे कहा कि झारखंड में जो विधायक नाराज हैं वह किसी शादी के दूल्हे की फूफा के रोल में है। वर्तमान में 17- 18 विधायकों की नाराजगी सामने है। अब मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी को स्पष्ट करना चाहिए कि इतने विधायकों की नाराजगी के बीच में वह बजट सत्र किस प्रकार चला पाएंगे। प्रतुल ने एससी वर्ग से बैजनाथ राम के मंत्री परिषद में अंतिम समय में नाम काटे जाने पर नाराजगी व्यक्त की है और सरकार को एससी विरोधी करार दिया है। प्रतुल ने कहा सरकार और विधायकों को जनता की कम और अपने स्वार्थ की ज्यादा पड़ी रहती है।