logo

दूल्हे ने जयमाल से पहले दुल्हन से लिया चूल्हे में खाना बनाने का वचन

Screenshot_2026-04-30_110830.jpg

बाराबंकी

आप लोगों ने अक्सर सुना होगा कि पति-पत्नी का रिश्ता केवल एक जन्म का नहीं, बल्कि सात जन्मों का होता है। सात फेरे और सात वचन इस बंधन को जन्म-जन्मांतर तक के लिए  मजबूत बनाते हैं। लेकिन ऐसा ही मामला हमें बाराबंकी के छोटे से गाँव खानपुर से सुनने को मिला, जहां दूल्हे ने जयमाला से ठीक पहले स्टेज पर अपनी होने वाली पत्नी से चूल्हे में खाना बनाने का वचन मांगा। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल
सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें स्टेज पर दूल्हा अपनी होने वाली पत्नी से वचन लेता है कि रसोई गैस खत्म होने पर वह चूल्हा जलाकर खाना बनाएगी। यह सुनते ही वधु पक्ष के लोग सकपका गए। इससे पहले कि घरातियों और बरातियों का तनाव बढ़ता, वधु ने भी दृढ़ता से वचन दिया कि चूल्हे पर खाना बनाना ही नहीं जरूरत पड़ी तो खेतों में भी काम कर सकती हूं। यह सुनते ही तालियां गूंज उठी। फिर वर-वधू ने एक-दूसरे को माला पहनाई। बाराबंकी के ग्राम खैरा बीरू निवासी देवीदीन कश्यप के बेटे अशोक की बारात 27 अप्रैल को उन्नाव में मौरावां के खानपुर गांव गई थी, जहां की यह घटना है।

Tags - News breaking Social Media Viral News News ]