logo

बारात निकलने से 1 घंटे पहले दूल्हे ने की आत्महत्या, पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप

गदद1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के सुखदेवनगर थानाक्षेत्र के न्यू मधुकम के रोड नंबर-5 निवासी उदित नारायण पांडेय के बेटे नीतेश कुमार पांडेय  ने बारात जाने के एक घंटा पहले आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार दोपहर की है. बारात लातेहार जाने वाली थे। दरअसल एक युवती ने नीतेश पर यौन संबंध बनाने और शादी से इंकार करने का आरोप लगाया था। युवक के भाई नीरज पांडेय ने सुखदेवनगर थाना के मुंशी परशुराम पर केस मैनेज करने के लिए 10 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। कहा कि पुलिस लगातार नीतेश को प्रताड़ित कर रही थी। 


आरोप है कि 25 नवंबर को तिलक के दिन ही नीतेश को बुलाया गया था। इधर घटना के ढाई घंटे बाद पुलिस पहुंची। नीतेश के पिता उदित नारायण पांडेय के बयान पर युवती पर आत्महत्या के लिए उकसाने का बयान दर्ज कराया गया है। देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। इधर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने कहा कि युवती का नीतेश से 2017 से प्रेम संबंध था. युवती ने कई फोटो और चैट सबूत के तौर पर दिये हैं। केस के आइओ अमित दास व मुंशी परशुराम पर 10 लाख रुपये लेकर केस मैनेज करने की बात समझ में नहीं आ रही है। मामले की जांच की जायेगी।