logo

रांची : अवैध निर्माण को रेगुलर करने की दिशा में की गई पहल को चैंबर ने सराहा, कहा- सरकार जनहित की समस्या के समाधान के लिए है तत्पर

633.jpg

रांची :
झारखंड में अवैध
निर्माण को रेगुलर करने की योजना का प्रारूप तैयार किए जाने के विभागीय पहल का झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ इस कार्य में विशेष भूमिका निभाने के लिए राज्यसभा सांसद महुआ मांझी के प्रति चैंबर ने आभार जताया। चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने राज्यवासियों की ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि वर्षों से बनी हुई इस समस्या पर त्वरित संज्ञान लेने के लिए सरकार को साधुवाद। उन्होंने कहा कि इससे यह दर्शाता है कि सरकार जनहित की समस्या के समाधान के लिए तत्पर है। इससे लाखों लोग लाभान्वित होंगे। चैंबर अध्यक्ष ने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा 31 दिसंबर 2019 के पहले बने बिना नक्शा वाले अवैध भवनों को नियमित करने की योजना बनाई जा रही है। यह निश्चित ही राहत भरा फैसला है। इसके तहत निर्धारित शुल्क लेकर शहरों में हुए अनाधिकृत निर्माण को नियमित किया जा सकेगा।

नगर विकास ने किया है उच्चस्तरीय कमेटी गठित
अवैध निर्माण को वैध करने को लेकर
20 अक्टूबर को झारखंड चैंबर ने मुख्यमंत्री से मिलकर इस मामले में हस्तक्षेप का अनुरोध किया था। आग्रह किया था कि राज्य में अब तक बने सभी प्रकार की संरचनाओं को  रेगुलराइज किया जाए। जिसपर मुख्यमंत्री ने स्वीकृति देते हुए आगामी एक माह के अंदर योजना का प्रारूप तैयार कर सार्वजनिक करने के लिए आश्वस्त किया था। अवैध निर्माण को रेगुलर करने के लिए नगर विकास विभाग द्वारा एक उच्चस्तरीय कमिटी का गठन भी किया गया है। सरकार की ओर से योजना का प्रारूप तैयार किये जाने की सूचना पर चैंबर भवन में सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें मुख्यमंत्री को सदस्यों ने धन्यवाद दिया।

रांची- हटिया रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड से सिटी बस का हो परिचालन
चैंबर
भवन में यात्रियों की ओर से मिल रही सूचना पर शनिवार को एक बैठक हुई। जिसमें कहा गया कि रांची हटिया रेलवे स्टेशन से सिटी बस का संचालन शुरू कराने की आवश्यकता महसूस की गई। जब देश के सभी शहरों में निगम द्वारा सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है तब रांची में स्टेशन और बस स्टैंड से सिटी बसों को क्यों नहीं चलाया जा रहा है? रेलवे स्टेशन पर सिटी बस की अनुपलब्धता के कारण लोगों को अपने गंतव्य स्थान तक जाने में अधिक किराया का भुगतान करना पड़ता है। खादगढ़ा और आईटीआई बस स्टैंड से भी सिटी बसों की उपलब्धता नहीं होने के कारण बाहर से आनेवाले यात्रियों को भारी कठिनाई होती है। चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि रांची हटिया रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड से सिटी बसों का संचालन प्रारंभ करने के लिए नियमित रूप से शहरवासियों के साथ ही विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं की ओर हमें सुझाव प्राप्त हो रहे हैं। सिटी बसों का अतिशीघ्र प्रारंभ करने को लेकर चैंबर द्वारा नगर आयुक्त को पत्राचार भी किया गया। बैठक में चैंबर उपाध्यक्ष अमित शर्मा