द फॉलोअप डेस्क
साल 2025 के अंतिम महीने की शुरुआत उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी रही है। 1 दिसंबर से देशभर में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडरों के दाम घटा दिए गए हैं। इंडियन ऑयल की ताज़ा मूल्य सूची के अनुसार, कमर्शियल सिलेंडर पर लगभग 10 रुपये की कटौती लागू की गई है। दिल्ली और कोलकाता में कीमतों में 10 रुपये की कमी की गई है, जबकि मुंबई और चेन्नई में 10.50 रुपये की राहत मिली है। नई दरें आज से देशभर में लागू हो चुकी हैं।

कमर्शियल LPG के नए रेट
दिल्ली – 1,590.50 रुपये से घटकर 1,580.50 रुपये
मुंबई – 1,542 रुपये से घटकर 1,531.50 रुपये
कोलकाता – 1,694 रुपये से घटकर 1,684 रुपये
चेन्नई – 1,750 रुपये से घटकर 1,739.50 रुपये
घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में नहीं हुआ बदलाव

14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें इस महीने स्थिर हैं। इंडियन ऑयल के अनुसार
दिल्ली – 853 रुपये
मुंबई – 852.50 रुपये
लखनऊ – 890.50 रुपये
कोलकाता – 879 रुपये
चेन्नई – 868.50 रुपये
.jpeg)
कैसे तय होती हैं LPG की कीमतें?
देश में LPG की कीमतों को IOC, BPCL और HPCL हर महीने की पहली तारीख को अपडेट करते हैं। मूल्य निर्धारण ‘इम्पोर्ट पैरिटी प्राइस’ (IPP) मॉडल पर आधारित होता है, जिसमें कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय भाव, डॉलर-रुपया विनिमय दर, बीमा, फ्रेट, कस्टम ड्यूटी और अन्य टैक्स शामिल होते हैं। कीमतें राज्यों में अलग-अलग होती हैं क्योंकि रिफाइनरी से डिपो और फिर शहरों या दूरदराज के इलाकों तक गैस पहुंचाने में आने वाली लागत हर स्थान पर भिन्न होती है। खासकर पहाड़ी और दूरस्थ क्षेत्रों में ट्रांसपोर्टेशन खर्च ज्यादा होने के कारण उपभोक्ताओं को वहां अधिक कीमत चुकानी पड़ती है। कमर्शियल गैस के रेट घटने से कारोबारियों और होटलों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल मौजूदा कीमतों पर ही सिलेंडर मिलता रहेगा।