logo

गोड्डा का सुंदर डैम अब होगा और भी खूबसूरत, 5 करोड़ की लागत से हो रहा सौंदर्यीकरण

sundar.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
गोड्डा जिले का प्रसिद्ध सुंदर डैम, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है, अब और भी आकर्षक रूप में नजर आएगा। अब सरकार ने इस पर्यटन स्थल के सौंदर्यीकरण की योजना बनाई है। इसके लिए लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से काम शुरू किया गया है। 

झारखंड ही नहीं, बिहार और आसपास के कई जिलों से हर साल हजारों पर्यटक यहां घूमने आते हैं। यह डैम चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा हुआ है और इसकी खूबसूरती हर किसी का मन मोह लेती है। अब सरकार ने इस पर्यटन स्थल के सौंदर्यीकरण की योजना बनाई है। पर्यटन विभाग के अनुसार, डैम के विकास का काम फरवरी 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सुंदर डैम एक नए रूप में नजर आएगा और पर्यटकों को और भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। 

डैम में बोटिंग की सुविधा दी जाएगी, जिससे पर्यटक डैम में नौका विहार का आनंद ले सकें। बच्चों के लिए मनोरंजन पार्क बनाया जा रहा है। झूले, बैठने की व्यवस्था, सजावटी लाइटें लगाई जाएंगी। रात में घूमने वालों के लिए चारों ओर सुंदर लाइटिंग की जाएगी। बाहर से आने वाले पर्यटकों के ठहराव के लिए गेस्ट हाउस का भी निर्माण कराया जा रहा है। पर्यटन विभाग के अधिकारी प्राण महतो ने बताया कि डैम की प्राकृतिक सुंदरता को बिना नुकसान पहुंचाए इसका विकास किया जा रहा है। इसके साथ ही इस परियोजना से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

 

 

Tags - Jharkhand News Godda News Godda Latest News Sundar Dam Jharkhand Government