logo

CBSE 12वीं परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों को मिले 90 प्रतिशत से अधिक अंक

GOALLLLLL.jpg

रांची 

CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में इस वर्ष गोल संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया। संस्थान के अनेक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि संस्थान का भी गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से पूरे गोल परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है। संस्थान प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासित तैयारी और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है।

विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
संस्थान के अनुसार विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों ने विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गोल संस्थान की नियमित परीक्षा प्रणाली, व्यक्तिगत निगरानी, अनुभवी शिक्षकों की टीम और योजनाबद्ध पढ़ाई ने विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सफल विद्यार्थियों में लकी कुमारी ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं अर्णव विष्णुवृद्धि ने 96.2 प्रतिशत, अमान खान ने 95 प्रतिशत, प्रियश राज ने 94.4 प्रतिशत और माही सिंह ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा नैंसी शुक्ला, आफरीन सुल्ताना, प्रिंस कुमार, पीयूष राज, केशव कुमार, आयुषी शर्मा, एंजेल ईशा, तहसीन शमा, अनुष्का शंकर, उत्सव राज, आयुषी भारती, अनुष्का रंजन, समीक्षा कुमारी और अर्चिता कुमारी सहित कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
संस्थान प्रबंधन ने विद्यार्थियों को दी बधाई
इस अवसर पर गोल संस्थान के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन के बड़े लक्ष्यों के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि यह शानदार परिणाम संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था और परिणाम आधारित तैयारी का प्रमाण है। वहीं सहायक निदेशक रंजय सिंह ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत और संस्थान की समर्पित शैक्षणिक व्यवस्था का परिणाम है। उन्होंने बताया कि संस्थान बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर भी विशेष ध्यान देता है।
 

नियमित अभ्यास और मजबूत योजना का मिला लाभ
संस्थान के शैक्षणिक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि गोल संस्थान की शैक्षणिक योजना विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास को ध्यान में रखकर तैयार की जाती है। नियमित अभ्यास, परीक्षा आधारित मूल्यांकन और व्यक्तिगत शैक्षणिक मार्गदर्शन से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास लगातार मजबूत होता है। वहीं अनुसंधान एवं विकास प्रमुख आनंद वत्स ने कहा कि संस्थान की शैक्षणिक रणनीति विषयों की मजबूत समझ, योजनाबद्ध अध्ययन और निरंतर मूल्यांकन पर आधारित है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया है कि सही दिशा और निरंतर अभ्यास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। संस्थान प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tags - GOAL Institute CBSE Result 2026CBSE 12th ToppersRanchi Education NewsCBSE Board Exam SuccessGOAL Institute Students Achievement