logo

JAC 12th Board Result : रशिदा नाज बनीं साइंस टॉपर, छोटी कुमारी आर्ट्स में आईं अव्वल; श्वेता ने कॉमर्स में किया टॉप

JAC16.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

जैक बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रशिदा नाज साइंस टॉपर बनी हैं, श्वेता प्रसाद ने कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप किया है। आर्ट्स टॉपर छोटी कुमारी बनी हैं। गौरतलब है कि जैक 12वीं बोर्ड परीक्षा में तीनों संकायों में लड़कियों ने बाजी मारी है। आर्ट्स स्ट्रीम में केएन प्लस 2 हाईस्कूल हरंद (बोकारो) की छोटी कुमारी ने 500 में  से 478 अंक हासिल करके झारखंड टॉप किया है। प्लस 2 नेशनल हाईस्कूल दुमका के अंकित कुमार 474 अंक पाकर पूरे राज्य में दूसरे स्थान पर आए हैं। प्रोजेक्ट हाईस्कूल, सदमा (रांची) की अंशु कुमारी थर्ड टॉपर बनी हैं। 

रांची की श्वेता प्रसाद बनीं कॉमर्स टॉपर
कॉमर्स अथवा वाणिज्य संकाय में योगदा सत्संग इंटरमीडिएट महाविद्यालय, जगन्नाथपुर, धुर्वा (रांची) की श्वेता प्रसाद ने 478 अंक लाकर पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। बालकृष्ण प्लस 2 हाईस्कूल के कृष्ण कुमार वर्णवाल 472 अंक पाकर पूरे राज्य में दूसरे स्थान पर आए हैं। संत जेवियर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज चाईबासा की प्रियांशी कुमारी 471 अंक पाकर थर्ड टॉपर बनी हैं। 

धनबाद की रशिदा नाज साइंस में आईं अव्वल
साइंस स्ट्रीम में डीएवी प्लस 2 हाईस्कूल पाथेरडीह (धनबाद) की रशिदा नाज 489 अंक पाकर पूरे राज्य में अव्वल आई हैं। आरके प्लस 2 हाईस्कूल, पाटन के मोहम्मद फैजान आलम 483 अंक पाकर सेकेंड टॉपर बने हैं। एसएस प्लस 2 हाईस्कूल सिमरता की आकांक्षा कुमारी 481 अंक पाकर थर्ड टॉपर बनी हैं। प्लस 2 सर्वोदय हाईस्कूल, सतबरवा की छात्रा सना आफरीन को भी 481 अंक मिले हैं और वह आकांक्षा के साथ संयुक्त रूप से थर्ड टॉपर बनीं हैं। 

Tags - JAC Board ResultJAC 12th Board ResultJAC 12th Board Exam Result 2026JAC BoardJharkhand News