द फॉलोअप डेस्कः
अंडा करी बनाने से इनकार करने पर बॉयफ्रेंड ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी। यह मामला है हरियाणा के गुरुग्राम का है। जहां पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी पार्टनर को अंडा करी बनाने को कहा था। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद के बाद आरोपी ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक, बीते 13 मार्च को पालम विहार स्थित चौमा गांव में एक महिला का शव एक निर्माणाधीन इमारत में होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा साथ ही जांच-पड़ताल शुरू की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उस रात उसने शराब पी रखी थी और उसने पार्टनर को अंडा की सब्जी बनाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। जिसके बाद युवक ने गुस्से में हथौड़ा से उसे पीटा। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

पत्नी की मौत हो गई थी
आरोपी लल्लन ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि छह साल पहले सांप के काटने के कारण उसकी पत्नी की मौत हो गई थी. वह अपने घरवालों से झगड़ा करके दिल्ली आ गया था। करीब सात महीने पहले दिल्ली में उसकी मुलाकात कूड़ा बीनने वाली महिला अंजलि से हुई। वे दोनों पति-पत्नी की तरह से रहने लगे। इसी साल 10 मार्च को वह अंजलि को लेकर गुरुग्राम आ गया। किसी व्यक्ति के बताने पर वे पालम विहार में चौमा गांव में निर्माणाधीन मकान में रहने लगे. वहीं पर मजदूरी भी करने लगे। 12-13 अप्रैल 2024 की रात को उसने शराब पी रखी थी। उसे अंजलि को अंडों की सब्जी बनाने के लिए कहा था। अंजलि ने ऐसा करने से मना कर दिया। गुस्से में उसे अंजलि के हथोड़ा नुमा औजार व बेल्ट से पीटा। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस से बचने के लिए वह मौके से फरार हो गया। शनिवार को उसे पकड़ा गया है। अब जिला अदालत में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।