द फॉलोअप डेस्क:
दिवंगत मंत्री और गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध यानी बारहवीं कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 17 सितंबर को होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए जिला प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। दरअसल, सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद उनके परिजन, समर्थक और बड़ी संख्या में लोग शोक व्यक्त करने और श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गिरिडीह पहुंच सकते हैं।

भारी वाहनों की आवाजाही पर लगी रहेगी रोक
कार्यक्रम में VVIP और VIP के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने का फैसला लिया है। प्रशासन के निर्देश के मुताबिक 17 सितंबर को सुबह 9 बजे से रात 11 बजकर 59 मिनट तक गिरिडीह शहरी क्षेत्र में सभी भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश और आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था का मकसद कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक को नियंत्रित रखना और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी से बचाना है।
.jpeg)
यातायात निर्देशों का करें पालन
प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे तय समय के दौरान शहर में भारी मालवाहक वाहनों का परिचालन न करें और जारी किए गए यातायात निर्देशों का पालन करें। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
यह भी पढ़ें: पटना में जमीन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, 25 हजार का इनामी मुशीर अहमद गिरफ्तार