logo

गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू नहीं रहे; बाबूलाल मरांडी बोले- "झारखंड की राजनीति को अपूरणीय क्षति"

गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू नहीं रहे; बाबूलाल मरांडी बोले- "झारखंड की राजनीति को अपूरणीय क्षति"

रांची:
विपक्ष के नेता और झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि सुदिव्य कुमार सोनू कुशल जनप्रतिनिधि और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनका निधन झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। मरांडी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

 

 


राजनीतिक हलकों में शोक की लहर
झामुमो ने भी उनके निधन को पार्टी, सरकार और राज्य के लिए बड़ा नुकसान बताया। सोनू हाल ही में छात्रों के आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर सरकार की ओर से वार्ता समिति का नेतृत्व भी कर रहे थे। उनका अचानक जाना झारखंड की राजनीति में एक बड़े शून्य को छोड़ गया है।

Tags - Sudivya Kumar Sonu Giridih MLA JMM Leader Jharkhand Politics Babulal Marandi