logo

गिरिडीह में होमगार्ड बहाली की मांग, बेरोजगार युवाओं ने उपायुक्त को सौंपा आवेदन 

giridih_hg.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

गिरिडीह जिले में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर देवरी, जमुआ और गांवा प्रखंड के युवाओं ने उपायुक्त को आवेदन सौंपा है। आवेदन में युवाओं ने कहा है कि वे लंबे समय से होमगार्ड बहाली की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन अब तक बहाली प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। युवाओं ने बताया कि जिले के कई प्रखंडों में बड़ी संख्या में शिक्षित और योग्य युवा बेरोजगार हैं, जो होमगार्ड में सेवा देने के इच्छुक हैं। युवाओं का कहना है कि लगभग 200 से अधिक अभ्यर्थी बहाली प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

इनमें से कई अभ्यर्थी पिछले 5 से 8 वर्षों से होमगार्ड की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन बहाली नहीं होने के कारण अब उन्हें अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। बेरोजगार युवाओं का कहना है कि यदि बहाली प्रक्रिया शुरू की जाती है तो इससे युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा और साथ ही जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में भी सहायता मिलेगी। आवेदन में युवाओं ने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि होमगार्ड बहाली प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू कराया जाए, ताकि इच्छुक युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके।

Tags - Giridih district Home Guard recruitment recruitment process demand Deori block Jamua block Ganwa block youth application Deputy Commissioner unemployed youth educated youth eligible candidates long waiting job opportunity