logo

गिरिडीह में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में पत्थरबाजी-मारपीट, दर्जनभर घायल

गूोो.jpg

गिरिडीह
गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरनजो में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत मामूली कहासुनी से हुई थी, जो देखते ही देखते मारपीट और पत्थरबाजी में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस ने संभाला मोर्चा, इलाके में तैनात किया बल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।


जमीन विवादों पर प्रशासन की चिंता बढ़ी
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों पक्षों के आरोपियों की पहचान की जा रही है। इधर, लगातार बढ़ते जमीन विवादों के मामलों ने जिला प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है।

 

Tags - Giridih Jharkhand Land Dispute Violence Jamua Police Breaking News Crime