द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की बीते 21 फरवरी को किसी अज्ञात लोगों द्वारा डुमरी के खाखी जंगल में हत्या कर दी गई थी इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी थी। पुलिस ने 19 दिनों के बाद पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष की हत्या का गुत्थी को सुलझाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। निमियाघाट थाना परिसर में डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि 28 फरवरी को खाखीकला जंगल से राकेश महतो पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष का अर्ध जला शव मिला था जिसके बाद निमियाघाट थाना में कांड दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू की गई।

उनकी हत्या के बारे में तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूत्र के आधार पर पाया गया कि उनकी हत्या जी.टी. रोड पर बन रहे मकान के बगल में विवादित जमीन को लेकर हुई, जिस पर उनके द्वारा मकान निर्माण करने को लेकर विवाद हुआ है। इस कांड के अनुसंधान के क्रम में राकेश महतो की हत्या करने वाला अपराधी रेवत लाल महतो और प्रदीप कुमार जो की डुमरी के हेठ टोला निवासी है, उसे साक्ष्य के अनुसार विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनों ने हत्या करने का अपराध स्वीकार किया है इसके बाद इन्हें आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। वहीं policपुलिस के अनुसार इस हत्या कांड में और भी लोग शामिल होने की संभावना है जिसको लेकर जांच जारी रही है।
.jpg)