द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह में जूनियर इंजीनियर को 5 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा गया है. एसीबी ने जेई अंकुश कुमार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. अंकुश मनरेगा योजना से जुड़े काम के एवज में घूस मांग रहे थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी. शिकायत मिलने पर एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की. योजना के तहत एसीबी के अधिकारियों ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता को पैसे लेकर जेई के पास जाने का इशारा किया. जेई ने जैसे ही रकम ली, वहां पहले से मौजूद अधिकारियों ने उनको रंगेहाथ दबोच लिया।

कम नहीं हो रहे हैं रिश्वतखोरी के मामले
अभी पिछले दिनों ही हजारीबाग में कार्यपालक और सहायक अभियंता को 1 लाख 72 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया था। इससे पहले देवघर में भू अर्जन कार्यालय के बड़ा बाबू और सरायकेला में सरकारी बाबू को 5 लाख रुपये घूस लेते पकड़ा गया था. भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े एक्शन के बावजूद मामले नहीं थम रहे।
.jpeg)
गिरफ्तारी के बाद जेई से गहन पूछताछ जारी
गिरफ्तारी के बाद जेई से पूछताछ की जा रही है। टीम पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि इसमें शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके। आरोपी जेई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। एसीबी ने साफ संकेत दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।