logo

CCL कर्मी मंगलदेव पाल हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार

CCL कर्मी मंगलदेव पाल हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार

हजारीबाग
गिद्दी थाना क्षेत्र में सीसीएल कर्मी मंगलदेव पाल उर्फ हैप्पी की निर्मम हत्या मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने हत्याकांड में मृतक की पत्नी सोनाली कुमारी उर्फ नीतू और उसके कथित प्रेमी कौशिक कुमार नौनीया को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में शामिल एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर की सुबह करीब 5:30 बजे सूचना मिली थी कि गिद्दी ए के मेन गेट स्थित आवास में लूटपाट के दौरान सीसीएल कर्मी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ बड़कागांव के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। एफएसएल, फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वॉड की टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए।


ये वजह आई सामने
पुलिस का दावा है कि तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पत्नी से पूछताछ की गई। जांच में कथित तौर पर सामने आया कि सीसीएल की नौकरी हासिल करने और अपने प्रेमी से शादी करने के उद्देश्य से हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस के मुताबिक, घटना को लूटपाट का रूप देने और जांच को भटकाने की भी कोशिश की गई।


 

Tags - Giddi Hazaribagh Murder Arrest Police