logo

चोरों के निशाने में अब गैस सिलेंडर, नामकुम में खाली और भरी दोनों टंकी ले उड़े

gjur.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गैस की किल्लत इतनी बढ़ गई है कि अब यह चोरों के लिए भी कीमती चीज़ बन गई है। रांची के नामकुम स्थित हाईटेंशन कॉलोनी में शनिवार को दिनदहाड़े चोरों ने गैस सिलेंडर चोरी की। जानकारी के अनुसार, चोर कृष्णकांत चौधरी के घर में घुसा और गैस से भरा सिलेंडर लेकर भाग गया। कुछ देर बाद वही चोर लौट आया और उसी घर से किराएदार का खाली सिलेंडर भी चुरा लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। नामकुम थाना में भी इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है।

Tags - Gas shortage news India Ranchi gas cylinder theft High tension colony Ranchi Gas cylinder robbery Krishna Kant Chaudhary house theft Gas cylinder price hike CCTV gas theft Ranchi India gas cylinder shortage Ranchi police gas theft