logo

गढ़वा में जुआ अड्डों पर छापे में मिले 10.49 लाख कैश, 8 जुआरी गिरफ्तार; ये कीमती सामान भी बरामद...

गढ़वा में जुआ अड्डों पर छापे में मिले 10.49 लाख कैश, 8 जुआरी गिरफ्तार; ये कीमती सामान भी बरामद...

नगर उंटारी/गढ़वा:

गढ़वा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नगर उंटारी पुलिस ने क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित जुआ अड्डों  पर छापेमारी की। पुलिस को इन जुआ अड्डों से 10,49,500 रुपये कैश,  4 चार-पहिया वाहन, 4 बाइक, 7 स्मार्टफोन, 1 कीपैड फोन, दरी, बैग और ताश के पत्ते मिले हैं। गढ़वा पुलिस ने जानकारी दी है कि इन अवैध जुआ अड्डों, सट्टा बाजार और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेगा। 

दूसरे राज्यों से हैं सभी गिरफ्तार जुआरी
डीएसपी (मुख्यालय) यशोधरा के नेतृत्व में नगर उंटारी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों और क्यूआरटी टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इस कार्रवाई के दौरान 8 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नगर उंटारी पुलिस ने जुआ खेल रहे सुंदर साह, प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, शमशेर खां, बाबूजी शाह, पुष्पेंद्र वैश्य, दिलीप कुमार, रामनरेश और अखिलेश उपाध्याय को गिरफ्तार किया है। दिलचस्प है कि पुलिस की गिरफ्त में आए सभी जुआरी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। 
 

Tags - Jharkhand NewsGamblingNagar UntariGarhwa