logo

गढ़वा में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

g_BJP.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

भाजपा ने 28 से 29 मार्च तक गढ़वा में विधानसभा स्तरीय दो दिवसीय आवासीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने की। प्रशिक्षण अभियान में मुख्य रूप से मेराल उत्तरी, मेराल दक्षिणी, गोवावल, नगर, गढ़वा ग्रामीण और गढ़वा डंडा मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भाजपा की नीति, सिद्धांत, संगठनात्मक कार्यपद्धति और विचारधारा पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। सत्रों में जनसंघ से लेकर भाजपा गठन तक की उपलब्धियां, संगठन का विस्तार और सुधार, वैचारिक अधिष्ठान, केंद्र सरकार की उपलब्धियां, सोशल मीडिया, बूथ प्रबंधन और 'मन की बात' तथा अंत्योदय जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन की कार्यप्रणाली और नियमों से परिचित कराया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद घुरण राम, भाजपा नेता बिनय चौबे, रघुराज पाण्डेय, ओमप्रकाश केशरी, सुरज गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, साथ ही मुरली श्याम तिवारी, संतोष दुबे, रितेश चौबे, रामशीष तिवारी, लक्ष्मण राम, बिनोद चंद्रवंशी, डॉ. लाल मोहन, जितेन्द्र चंद्रवंशी, विकास तिवारी, परिक्षित तिवारी, राजेश यादव, अशोक केशरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags - BJP Garhwa Two-day Residential Training Pandit Deendayal Upadhyaya Assembly Level