logo

कांग्रेस नेत्री अंशु तिवारी सिन्हा ने थामा भाजपा का दामन

ेहेह1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर युवा कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव अंशु तिवारी सिन्हा ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई और अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंशु तिवारी सिन्हा के भाजपा में शामिल होने पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने उन्हें बधाई दी और इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि अंशु तिवारी सिन्हा जैसी ऊर्जावान और अनुभवी महिला नेता के भाजपा में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे झारखंड की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण को नया बल मिलेगा। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अंशु तिवारी सिन्हा ने कहा कि उनका लक्ष्य झारखंड की बेटियों और महिलाओं की आवाज बनना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों और भाजपा की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी जॉइन की है। अंशु तिवारी सिन्हा ने विश्वास दिलाया कि वह पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेंगी।