logo

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, टायर ब्लास्ट से गाड़ी पलटी

ुदीग.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत जोरदाग गांव में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पूर्व मंत्री सहित गाड़ी में सवार अन्य लोग भी आंशिक रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार, गाड़ी में अचानक दो टायर फटने की वजह से वाहन पलट गया। गाड़ी पलटने के बाद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना को खनन कंपनी के खिलाफ चल रहे आंदोलन से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, अभी तक किसी गंभीर चोट या नुकसान की खबर नहीं है। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया है।