logo

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर मर्माहत, कहा- झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर मर्माहत, कहा- झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति

गढ़वा
झारखंड सरकार के नगर विकास एवं उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री सह गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से गढ़वा जिले के झामुमो नेताओं में शोक की लहर है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा दुख जताया है।


 

निधन की सूचना मिलते ही गिरिडीह रवाना हुए पूर्व मंत्री
मिथिलेश ठाकुर बीती रात अपने विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे थे। सुबह सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की सूचना मिलते ही वह गिरिडीह के लिए रवाना हो गए। रवाना होने के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन केवल झामुमो ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।


 

कम उम्र में निधन को बताया राज्य के लिए बड़ी क्षति
उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में सुदिव्य कुमार सोनू का निधन राज्य के लिए बड़ी क्षति है। वह मुख्यमंत्री और सरकार को हमेशा उचित मार्गदर्शन देते रहते थे। अचानक हृदयगति रुकने से गिरिडीह में उनका निधन हो गया। उनकी कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता।
 

Tags - Sudivya Kumar Sonu Mithilesh Thakur JMM Jharkhand News