logo

Assembly Elections : BJP के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने दिया पूर्णिमा दास को समर्थन, कल हिमंता से हो सकती है मुलाकात 

BJP के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने दिया पूर्णिमा दास को समर्थन, कल हिमंता से हो सकती है मुलाकात 

जमशेदपुर 

भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, जो कि भाजपा से निष्कासित थे, ने अब पूर्णिमा दास साहू को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। काले ने रघुवर दास के खिलाफ सरयू राय का समर्थन किया था। इस बार वह टिकट के दावेदार भी थे। लेकिन उन्होंने पूर्णिमा दास साहू को अपना समर्थन दिया है। बता दें कि असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा गुरुवार को जमशेदपुर के दौरे पर आने वाले हैं। वे डैमेज कंट्रोल के लिए आ रहे हैं। मिली खबर के मुताबिक कई भाजपा नेताओं के साथ वे मुलाकात करेंगे। 


मिल रही खबरों के मुताबिक जमशेदपुर पश्चिम से जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी और विधायक सरयू राय से भी वे मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे जमशेदपुर पूर्वी में भी चुनाव के दौरान हो रहे विरोध को शांत करने का प्रयास करेंगे। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा कई बड़े नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले से भी उनकी मुलाकात हो सकती है। 

Tags - Assembly Elections Elections Jharkhand News Election News Assembly Elections Assembly