logo

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जल प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ मिहिर शाह की मुलाकात, आदिवासी आजीविका पर चर्चा

HSOREN.jpg

रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज जल संसाधन प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ मिहिर शाह तथा भारत रूरल लाइवलीहुड्स फाउंडेशन के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी कुलदीप सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान झारखंड में जनजातीय समुदायों की स्थायी आजीविका, ग्रामीण विकास, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और जल संसाधनों के बेहतर उपयोग जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार के साथ मिलकर इन क्षेत्रों में कार्य करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि जनजातीय बहुल क्षेत्रों में संसाधनों के वैज्ञानिक और सामुदायिक प्रबंधन से आजीविका को मजबूत किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने इस दिशा में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।


 

Tags - Bharat Rural Livelihoods Foundation Sustainable Livelihoods Jharkhand Natural Resource Governance Kuldeep Singh CEO BRLF Jharkhand Rural Development