द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
Ranchi News: नागरिकों को नजदीकी स्तर पर नगर निगम की सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल 02 अक्टूबर को शहर के 5 क्षेत्रों में अंचल कार्यालयों का होगा शुभारंभ होगा। यह रांची नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को नगर निगम की विभिन्न सेवाएं उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं नागरिक केंद्रित पहल है। इन केंद्रों पर निगम से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
नागरिकों को स्थानीय स्तर पर नगर निगम की सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किए जा रहे इन अंचल कार्यालयों का कार्य अंतिम चरण में है। कार्यालयों में रंग रोगन एवं आवश्यक सिविल कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। साथ ही कार्यालयों को सुव्यवस्थित एवं नागरिक सुविधाओं के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। यहां निगम कर्मियों एवं नागरिकों के बैठने की समुचित व्यवस्था, कुर्सी, टेबल, सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि नागरिकों को सुविधाजनक एवं बेहतर सेवा उपलब्ध कराई जा सके।

यहां खुलेंगे रांची नगर निगम के अंचल कार्यालय
सामुदायिक भवन, बड़ा तालाब, वार्ड संख्या 21
पंचायत कार्यालय, पंडरा वार्ड संख्या 32
सामुदायिक भवन, बांधगाड़ी वार्ड संख्या 06
सामुदायिक भवन, सेक्टर 3
बाजार, एचईसी. धुर्वा वार्ड संख्या 40
सामुदायिक भवन, उरांव चौक, हेसाग वार्ड संख्या 52
.jpeg)