logo

गोड्डा : अनाज गोदाम में अपराधियों ने की फायरिंग, मजदूर घायल, मालिक को मिली थी रंगारी की धमकी

godda_firing_news.jpg

गोड्डा
गोड्डा जिले में एक अनाज गोदाम में रविवार शाम करीब 7 बजे अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की. इस दौरान एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना  मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुड़नी मोड़ की है. जहां शाम करीब 7 बजे नीले रंग की अपाचे बाइक 2 अपराधी आये और 2 राउंड फायरिंग कर दी. इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए. पहली गोली दुकान के टेबल में लगी, जबकि दूसरी गोली वहां काम कर रहे मजदूर जयराम मंडल के पैर में लगी. 

गोदाम के मालिक को 9 मार्च को मिली थी रंगदारी की धमकी
अनाज गोदाम के मालिक निलेश कुमार ने बताया कि फायरिंग अचानक हुई, जिससे वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए. उन्होंने बताया कि 9 मार्च को उन्हें फ़ोन पर रंगदारी की धमकी मिली थी. जिसकी शिकायत स्थानीय थाना में की गई थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद और थाना प्रभारी सौरभ कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.  पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. घायल मजदूर जयराम मंडल को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया गया. 
 

 

Tags - Firing in Cereal Godown latest jharkhand News Jharkhand Updates Latest updates Jharkhand Cereal Godown Firing in Godda Godda Firing news Firing news Updaytes Latest Firing news Godda Firing news updates