logo

गढ़वा में जल उठा पहाड़, वन विभाग बोला- गर्मी से भड़की चिंगारी

garwah_Fire_hills.jpg

गढ़वा
गढ़वा में गर्मी इस कदर बढ़ गई है कि बंडा पहाड़ पर इसके कारण आग लग गई. स्थानीय ग्रामीण और वन विभाग मिलकर आग बुझाने में जुटे हैं. डीएफओ ने भी माना है कि आग लगने का कारण अत्यधिक गर्मी हो सकता है. पहाड़ पर रात के दौरान देखा गया कि आग की लपटें काफी तेज है. जिले में अभी अप्रैल शुरू होयते ही गर्मी काफी बढ़ गई है. आग लगने का कारण क्या है, इस बात पर वन विभाग जांच कर रहा है. 
डीएफओ ने बताया कि इन दिनों गढ़वा में अत्यधिक गर्मी पड़ रही है और झारखंड के कम वर्षा वाले जिलों में गढ़वा भी शामिल है. आग प्रभावित जिलों में भी गढ़वा का नाम आता है. वन विभाग लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है. इस मौसम में अक्सर देखा जाता है कि महुआ चुनने के दौरान भी लोग जंगल में आग लगा देते हैं, जिससे बेशकीमती पौधे नष्ट हो जाते हैं और जंगली जानवरों के मरने की भी सूचनाएं मिलती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जहां से विभाग को सूचना मिलती है, वहां ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जाता है. यदि कोई ग्रामीण आग बुझाने में मदद करते हैं, तो उन्हें केंद्र सरकार के नियमों के तहत प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है.
स्थानीय लोग दिन में लाठी-डंडों के सहारे आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आग बुझने के बजाय और फैलती जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि बीते शाम से ही पहाड़ में आग लगी हुई है. एक स्थानीय व्यक्ति, मेहेंद्र पाल ने बताया कि वह खुद पहाड़ पर चढ़कर निगरानी कर रहे हैं, ताकि आग नीचे स्थित मंदिर तक न पहुंचे. साथ ही आग बुझाने के प्रयास भी जारी हैं. 

 

Tags - hill caught fire in garwah Fire in garwah due to heat garwah heat news garwah Fire News Fire News Garwah garwah news Update banda hills Fire News Fire updates jharkhand News