logo

बड़ी खबर : लालू प्रसाद यादव के कमरे में लगी आग, मची अफरा-तफरी

लालू प्रसाद यादव के कमरे में लगी आग, मची अफरा-तफरी

पलामूः 
इनदिनों लालू प्रसाद यादव की चौपाल पलामू में लगी हुई है। सर्किट हाउस में वह ठहरे हुए हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि लालू यादव के कमरे में आग लग गई। घटना मंगलवार के सुबह की है। गनीमत रही कि लालू यादव को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी नहीं है। 


पंखे में लगी आग
जो जानकारी है उसके मुताबिक मंगलवार की सुबह पौने 9 बजे के करीब लालू प्रसाद यादव के कमरे में लगे पंखे में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद सेवादारों ने सर्किट हाउस की पहले बिजली कटवाया।  इस दौरान लालू प्रसाद यादव नास्ता कर रहे थे। 


कल होगी पेशी 
दरअसल राजद सुप्रीमो फिर झारखंड की एक अदालत में हाजिरी देंगे। चारा घोटाला के सभी मामलों में जमानत मिलने के बाद अब उन्हें पलामू की अदालत में आचार संहिता के उल्लंघन का मामले में सुनवाई के लिए आना होगा। 08 जून को अदालत के समक्ष पेश होंगे।