logo

Ranchi : भड़काऊ भाषण देने के आरोप में भैरव सिंह के खिलाफ कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज

bairav.jpg

रांचीः
बरही में रूपेश पांडेय की हत्या के विरोध में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। रांची में भी हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने अलबर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया था। मुख्य रूप से हिंदूवादी नेता भैरव सिंह मौजूद थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान जमकर बयानबाजी हुई थी। मामले में ताजा अपडेट यह है कि भैरव सिंह के खिलाफ कोतवाली थाना में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश कुमार ने बताया कि भैरव सिंह ने भड़काऊ भाषण दिया। जांच के उपरांत आरोप सत्य पाये गए। तब जाकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

मुख्यमंत्री काफिले में हमला का मुख्य आरोपी 
भैरव सिंह पीछले साल जनवरी में चर्चा में आये थे, जब ओरमांझी में एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। इसी मामले को लेकर किशोरगंज में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था उसी वक्त सीएम का काफिले को रोक दिया गया था।  मुख्य आरोपी भैरव सिंह को बनाया गया था। मामले में भैरव सिंह सहित कई लोग जेल गये थे। सबको कुछ ही दिनों में जमानत मिल गई थी लेकिन भैरव सिंह को लंबे समय तक जेल में रहना पड़ा था। कार्यकर्ताओं का कहना है कि हेमंत सरकार दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय हत्या के विरोध में आवाज उठाने वालों को ही टारगेट कर रही है।

रूपेश पांडेय की पीटकर कर दी थी हत्या
बता दें कि सरस्वती पूजा के विसर्जन के दिन भीड़ ने रूपेश पांडेय की पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पांच लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। बाकी आरोपितों की तलाश की जा रही है। घटना को लेकर हिंदूवादी संगठनों की ओर से पूरे झारखंड में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। बीते सोमवार को सत्ता पक्ष के कई मंत्रियों ने भी रुपेश के परिजनों से मुलाकात की है और जल्द न्याय का भरोसा दिलवाया है।