logo

हजारीबाग DC का बनाया गया फेक व्हाट्सएप अकाउंट, प्रशासन ने की सावधान रहने की अपील

हजारीबाग DC का बनाया गया फेक व्हाट्सएप अकाउंट, प्रशासन ने की सावधान रहने की अपील

द फॉलोअप डेस्कः 
हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय का फेक व्हाट्सएप आईडी बनाया गया है। जिसके बाद डीसी ने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि फर्जी व्हाट्सएप नंबर (+94782883934) से किसी प्रकार के संदेश या मैसेज पर कोई प्रतिक्रिया ना दें। इस नंबर को ब्लॉक कर दें। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी प्रशासनिक अधिकारी का फेक आईडी बनाया गया है। इससे पहले भी कई बार फेक आईडी बनाकर लोगों से संपर्क करने की कोशिश की गई है। 

 

Tags - Hazaribagh News Hazaribagh DC Hazaribagh DC News DC Nancy Sahay