द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुआ के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर मंत्री दीपक बिरुआ ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों को सतर्क किया है और झारखंड पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मंत्री दीपक बिरुआ ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है- "जोहार साथियों, कुछ असामाजिक तत्वों ने मेरे नाम से एक नकली पेज बनाया है जिससे वे लोगों से मेरे नाम का गलत इस्तेमाल करते हुए आम जनता को बेवकूफ बना कर क्रय-विक्रय संबंधित वार्तालाप कर रहें। सभी मित्रों एवं मेरे जानने वालों को सचेत करता हूं कि इसके माध्यम से कोई लेन-देन नहीं करें। इस पेज से मेरा कोई संबंध नहीं है। यह पूर्ण रूप से झूठा प्रचार है जो कोई कर रहा है। @JharkhandPolice संज्ञान लें!!"
जोहार साथियों,
— Deepak Birua (@deepakbiruajmm) January 18, 2026
कुछ असामाजिक तत्वों ने मेरे नाम से एक नकली(Fake) पेज बनाया है जिससे वे लोगों से मेरे नाम का गलत इस्तेमाल करते हुए आम जनता को बेवकूफ बना कर क्रय-विक्रय संबंधित वार्तालाप कर रहें..
सभी मित्रों एवं मेरे जानने वालों को सचेत करता हूं कि इसके माध्यम से कोई लेन-देन नहीं… pic.twitter.com/zhVmfSQnny

मंत्री ने साफ तौर पर कहा है कि उस फर्जी पेज से उनका कोई लेना-देना नहीं है और कुछ असामाजिक तत्व उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि ऐसे किसी भी फर्जी अकाउंट के झांसे में न आएं और किसी तरह का लेन-देन न करें। मामले को लेकर झारखंड पुलिस को टैग करते हुए मंत्री ने कार्रवाई की मांग की है।