logo

उत्पाद सिपाही भर्ती: पीईटी का रिज़ल्ट जारी, 1.48 लाख अभ्यर्थी सफल, लिखित परीक्षा 90 दिनों में

ेगजोपग1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) का परिणाम जारी कर दिया है। जारी परिणाम के अनुसार कुल 1,48,054 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जबकि 84 अभ्यर्थियों का परिणाम विभिन्न कारणों से लंबित रखा गया है। आयोग ने जानकारी दी है कि सफल अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा अगले 90 दिनों के भीतर आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही JSSC ने स्पष्ट किया है कि प्रकाशित सूची में किसी भी टंकण त्रुटि को सुधारने का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा। यदि किसी अभ्यर्थी को सूची के संबंध में आपत्ति हो, तो वह 12 दिसंबर तक लिखित आवेदन दे सकता है। इसके बाद आने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। 


भर्ती प्रक्रिया का स्थिति विवरण
583 पदों पर उत्पाद सिपाही की नियुक्ति के लिए वर्ष 2023 में शुरू की गई इस भर्ती प्रक्रिया में कुल साढ़े छह लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। स्क्रूटनी के बाद लगभग 5,13,832 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण में शामिल होने का मौका मिला। PET का आयोजन सात चयन पर्षदों के माध्यम से 22 अगस्त 2024 से 20 सितंबर 2024 के बीच किया गया था।