logo

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा देने पहुंचे 160 लोग हिरासत में, संदिग्ध गतिविधि में लिप्त थे!

utpaad_sipahi_tamar.jpg

रांची
झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा को लेकर बीती रात तमाड़ में पुलिस ने 160 लोगों को हिरासत में लिए है. जानकारी के अनुसार, यह सभी लोग उत्पाद सिपाही परीक्षा देने आये थे. सभी को थाना ले जाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस को इन सभी को लेकर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और कुल 160 लोगों को हिरासत में लिया. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मामला परीक्षा से जुड़ी किसी गड़बड़ी, फर्जीवाड़ा या अन्य किसी कारण से संबंधित है या नहीं.

 

Tags - excise constable beaking news excise constable Exam News excise constable Exam tamar 160 Detained in Exam excise constable news jharkhand jharkhand News jharkhand Breaking News excise constable beaking news jharkhand Updates jharkhand News