logo

बोकारो के पुष्पा हत्याकांड में पूरा थाना सस्पेंड, दोषी को बचाने का लगा आरोप; ढंग से नहीं की जांच

bokaro021.jpg

बोकारो 

बोकारो के पुष्पा हत्याकांड को लेकर थाना के सभी पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इन कर्मियों पर दोषी को बचाने का और ढंग से जांच नहीं करने का आरोप लगा है। बता दें कि 24 जुलाई 2025 को रेखा देवी ने अपनी 18 वर्षीय पुत्री पुष्पा महतो के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पिण्ड्राजोरा थाना में 4 अगस्त 2025 को अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सूचना है कि इस मामले की जांच के दौरान SIT की टीम ने निर्देशों का पालन ठीक से नहीं किया। जांच में गंभीर खामियां सामने आईं और आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने अभियोजन पक्ष को कमजोर करते हुए आरोपी को फायदा पहुंचाने की कोशिश की। अतिरिक्त जांच में पाया गया कि कई स्तर पर इन पुलिस कर्मियों का आचरण संदेहास्पद रहा।

जांच के लिए बनाई गई नई टीम 
इस सूचना के बाद पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन के नेतृत्व में नई टीम गठित बनाई गई।  इस टीम ने महज एक दिन में मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर अपहृत युवती के शव के कंकाल अवशेष, कपड़े और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया। 
जांच में यह भी सामने आया कि पिण्ड्राजोरा थाना के पुलिसकर्मियों ने मामले का खुलासा करने में अपेक्षित सहयोग नहीं किया और गोपनीयता को भी भंग किया। इसके साथ ही, आरोपी को बचाने के लिए पैसे के लेन-देन और पार्टी करने जैसे गंभीर आरोप भी लगे हैं। इन्हीं आरोपों के आधार पर थाना में तैनात सिपाही से लेकर थाना प्रभारी तक, सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

 


 

Tags - Bokaro murder case police suspension Jharkhand Pushpa Mahato case investigation lapses SIT probe