द फॉलोअप डेस्क
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन 28 फरवरी 2026 से छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम के चयन की प्रक्रिया जारी है। झारखंड खेल प्राधिकरण द्वारा 9 फरवरी को झारखंड राज्य टीम का प्रथम चरण चयन किया गया था। इस चयन में आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, साहेबगंज के प्रशिक्षु एमानुएल किस्कू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 110 मीटर हर्डल्स और 4×100 मीटर रिले स्पर्धा में झारखंड टीम में जगह बनाई।

इसके बाद भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देश पर खेल विभाग, झारखंड सरकार के सहयोग से 14 एवं 15 फरवरी को बिरसा मुंडा स्टेडियम में द्वितीय चरण का चयन ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। इस ट्रायल में भाग लेने के लिए एमानुएल किस्कू रांची रवाना हो चुके हैं। रांची में आयोजित इस द्वितीय चरण के चयन ट्रायल में मेजबान झारखंड सहित देश के 22 राज्यों के एथलीट हिस्सा लेंगे। संथाल परगना प्रमंडल से एकमात्र पुरुष प्रतिभागी के रूप में एमानुएल किस्कू राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
.jpeg)
झारखंड के खेल प्रेमियों को एमानुएल से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। वहीं इस प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने हेतु खेल प्रशिक्षक योगेश यादव एवं शिक्षा विभाग में कार्यरत मनोज कुमार को तकनीकी पदाधिकारी मनोनित किया गया है। उपायुक्त हेमंत सती, उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा,आई टी डी ए निदेशक संजय कुमार,अपर समाहर्ता गौतम भगत,जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा नंद झा,जिला खेल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष समेत जिले के खेल प्रेमियों ने शुभ कामना दी।