logo

Elon Musk ने Twitter के CEO पद को छोड़ने का किया फैसला, अब इस महिला मिल सकती है कमान 

Elon Musk ने Twitter के CEO पद को छोड़ने का किया फैसला, अब इस महिला मिल सकती है कमान 

द फॉलोअप डेस्कः 
Twitter के CEO एलन मस्क ने अपना पद छोड़ने की घोषणा कर दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया है कि ट्विटर के लिए नया सीईओ चुन लिया गया है। हालांकि, मस्क ने अभी तक नए सीईओ का नाम नहीं बताया है लेकिन उन्होंने संकेत दिया है कि Twitter की नई CEO कोई महिला होगी। मस्क ने ट्वीट कर लिखा है कि यह ऐलान करते हुए मैं उत्साहित हूं कि मैंने ट्विटर के लिए नए सीईओ का चुनाव कर लिया है। वह अगले 6 हफ्तों में अपना काम शुरू करेंगी। नए CEO के काम शुरू करने के बाद एलन मस्क कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी की होंगे। 


ये हो सकती हैं अगली सीईओ
कयास लगाए जा रहे हैं कि एनबीसी यूनिवर्सल के विज्ञापन के प्रमुख लिंडा याकीरिनो ट्वीटर की अगली सीईओ हो सकती हैं क्योंकि मस्क के उत्तराधिकारी की दौड़ में  वह सबसे आगे हैं। याकीरिनो के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह 2011 से एनबीसी यूनिवर्सल के साथ है। वह कंपनी में अध्यक्ष, वैश्विक विज्ञापन और साझेदारी के रूप में कार्यरत है। इससे पहले, उन्होंने कंपनी के केवल मनोरंजन और डिजिटल विज्ञापन बिक्री विभाग के रूप में भी कार्य किया था। इससे पहले याकारिनो ने Turner में 19 साल तक सेवाएं दी। यहां वो कार्यकारी उपाध्यक्ष/सीओओ विज्ञापन बिक्री, विपणन और अधिग्रहण के रूप में कार्य कर रहीं थी। वह पेन स्टेट यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा हैं। यहां उन्होंने लिबरल आर्ट और टेली कम्यूनिकेशन में पढ़ाई की है।

होते रहे हैं बड़े बदलाव
बता दें कि जबसे एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदा है। तब से उन्होंने इसमें कई बड़े बदलाव किए हैं। सबसे पहले ट्विटर से हजारों कर्मचारियों की छंटनी की। जिसके बाद वो सुर्खियों में बने रहे। इसके अलावा ट्विटर पर वेरीफाइड अकाउंट्स को लेकर कई बड़े बदलाव किए हैं। साथ ही ट्विटर के बिजनेस अकाउंट्स और सामान्य अकाउंट्स के लिए अलग-अलग मार्क दिए हैं। बीते दिनों में उन्होंने ट्विटर की सिंबल चिड़िया को भी बदल दिया था। 

 हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT