द फॉलोअप डेस्क
आजादी के बाद पहली बार साहिबगंज के गदाई दियारा में बिजली पहुंची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड बिजली वितरण निगम लि. के अथक प्रयास से राजमहल प्रखंड के गदाई दियारा के गदाई पंचायत के कुल 05 गांव-टोला के लगभग 200 घर रोशन हो गए। इसके अलावा साहिबगंज प्रखंड के रामपुर पंचायत का गोपालपुर दियरा में 13 गांव के 430 घर, साहिबगंज के लालबथानी पचांयत के कारगिल दियारा में 8 गांव के लगभग 210 घर बिजली से रोशन हुए।

गांव में उत्साह का है माहौल
गदाई दियारा क्षेत्र के सभी प्रखंड गंगा नदी के दूसरे छोर में अवस्थित हैं। इन गांवों में निगम द्वारा लगभग 17 किमी 11केवी लाइन, 08 किमी लगभग एलटी लाइन एवं 16 ट्रासंफार्मर लगाकर विद्युतीकृत किया गया है। विद्युतीकरण से लोगों में हर्ष एवं उल्लास का माहौल है।

नाव के माध्यम से किया गया विद्युतीकरण का काम
गदाई दियारा क्षेत्र में विद्युतीकरण का कार्य करना आसानी नहीं था। विद्युतीकरण में सभी कार्य नाव के माध्यम से किया गया। मालूम हो कि यहां के लोग पूर्ण रूप से कृषि पर आधारित हैं। ऐसे के गदाई दियारा में विद्युतिकरण से किसानों को काफी सुविधा मिलेगी।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N