logo

रांची पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची ED, पूरे मामले की CBI जांच की मांग

ED15.jpeg

द फॉलोअप डेस्क
रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और स्थानीय पुलिस के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। मामला पेयजल विभाग के क्लर्क संतोष कुमार की शिकायत से शुरू हुआ, जिन्होंने ईडी के सहायक निदेशक प्रतीक और सहायक शुभम पर कार्यालय में बुलाकर उनके साथ मारपीट करने, सिर फोड़ने और साक्ष्य मिटाने का गंभीर आरोप लगाया है। संतोष कुमार की शिकायत के आधार पर एयरपोर्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। गुरुवार सुबह रांची पुलिस की टीम ईडी कार्यालय पहुंची और जांच के सिलसिले में कार्रवाई की। इसी कार्रवाई के विरोध में ईडी ने अब मामले को लेकर हाईकोर्ट का रुख किया है। मामले की सुनवाई कल होगी। ईडी ने पूरे मामले की सीबीआई से जांच करने की मांग की है। इधर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि ईडी कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पुलिस-प्रशासन से जुड़े हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद हैं। उनका आरोप है कि पुलिस कार्रवाई की आड़ में इन साक्ष्यों से छेड़छाड़ या उन्हें नष्ट करने का प्रयास किया जा सकता है।