logo

जमशेदपुर में AC ब्लास्ट से फ्लैट में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी के बीच बुजुर्ग महिला ने भागकर बचाई जान

flat_sonari_ac_blast.jpg

जमशेदपुर
जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मौनी बाबा मंदिर के पास आवास अपार्टमेंट में शनिवार देर रात तीसरी मंजिल के एक फ्लैट में एसी के आउटर यूनिट में धमाके के साथ भीषण आग लग गई. इस दौरान आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा कमरा आग की तेज लपटों की चपेट में आ गया और अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया.
बुजुर्ग ने बचाई अपनी जान
जानकारी के अनुसार, फ्लैट संख्या-9 की बालकनी में लगे एसी के आउटर में अचानक तेज धमाका हुआ, जिसके बाद आग भड़क उठी. देखते ही देखते आग ने कमरे को अपनी गिरफ्त में ले लिया. उस समय फ्लैट में मौजूद करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला बबलू बख्शी ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाई. घटना के दौरान अपार्टमेंट में रह रहे अन्य लोग भी घबरा गये. धुआं और आग की तेज लपटें देख लोग अपने-अपने फ्लैट छोड़कर नीचे की ओर भागने लगे. आसपास के इलाके में भी दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
नहीं हुई कोई जनहानि
स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और सोनारी थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद देर रात आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह एसी के आउटर यूनिट में तकनीकी खराबी से हुआ ब्लास्ट बताया जा रहा है. हालांकि, पुलिस और दमकल विभाग मामले की विस्तृत जांच में जुटे हैं. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग ने लाखों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है. जानकारी के अनुसार बबलू बख्शी विमेंस कॉलेज की रिटायर्ड कर्मचारी है, जो फ्लैट में अकेली रहती है. शनिवार रात वे खाना खाने के बाद आराम कर रही थी. इसी दौरान बालकनी में रखे ऐसी ने आउटर में ब्लास्ट के बाद कमरे में आग लग गई थी.

 

Tags - jamshedpur AC Blast Sonari AC blast AC Blast Sonari SOnari AC Blast latest AC Blast Sonari news latest jharkhand News jharkhand news updates Latest jamshedpur news jamshedpur News Updates