logo

IED ब्लास्ट में घायल जवान से मिलने DGP अनुराग गुप्ता औऱ SSP चंदन सिन्हा 

IED ब्लास्ट में घायल जवान से मिलने DGP अनुराग गुप्ता औऱ SSP चंदन सिन्हा 

रांची 
सारंडा में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में घायल जवान जितेंद्र दानी से मिलने आज डीजीपी अनुराग गुप्ता और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा राज अस्पताल, रांची पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घायल जवान का हाल जाना और चिकितस्कों से बेहतर इलाज पर फोकस करने के लिए कहा। बता दें कि सीआरपीएफ कोबरा 209 के एसआई जितेंद्र दानी आज सुबह पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सल ऑपरेशन के क्रम में IED ब्लास्ट में घायल हो गए थे। 


जवान को चाईबासा से रांची लाया गया। राज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। उन्हें बायें पैर के एड़ी में चोट लगने की खबर है। चिकित्सकों ने कहा है कि फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं। जितेंद्र दानी को देखने के लिए रांची रांची जोन के आईजी अखिलेश झा भी अस्पताल पहुंचे थे। मरीज से स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं उन्होंने जवान के बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों से बात की और निर्देश दिये। 

Tags - DGP Anurag GuptaSSP Chandan SinhaJharkhand News