logo

रांची में वज्रपात पीड़ितों के आश्रितों को मिलेगी 4 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति

रांची में वज्रपात पीड़ितों के आश्रितों को मिलेगी 4 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति

द फॉलोअप डेस्क 
रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने वज्रपात से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि भुगतान की स्वीकृति दी है। यह राशि बुंडू, चान्हो, तमाड़ और बेड़ो अंचल में वज्रपात से मरे 4 लोगों के आश्रितों को दी जाएगी। 

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों के आश्रितों को प्रत्येक 4 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि दी जाएगी। इसके लिए कुल 16 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। आश्रितों में  गोकुल मुंडा (बुंडू),  बुधैन देवी (चान्हो),  सोमवारी देवी (तमाड़) और  गंगा देवी (बेड़ो) शामिल हैं।

जिला नजारत उप समाहर्त्ता, रांची को संबंधित अंचल अधिकारी के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही संबंधित अंचल अधिकारियों को स्वीकृत प्रस्ताव राशि की उपयोगिता प्रमाण पत्र एक सप्ताह के अंदर भेजने को कहा गया है। यह कदम वज्रपात पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए उठाया गया है।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज वज्रपात क्षतिपूर्ति Jharkhand News Jharkhand Hindi News Jharkhand Latest News Thunderstorm Compensation