logo

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हुआ जानलेवा हमला,  अखिलेश यादव ने कहा- यूपी में जंगलराज

1593.jpg

द फॉलोअप डेस्क
त्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित देवबंद इलाके में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर बुधवार को जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली से अपने घर सहारनपुर के छुटमलपुर कस्बे जा रहे थे। एक कार से आए हमलावरों ने चंद्रशेखर पर 4 राउंड फायरिंग की। गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गई। इस घटना को लेकर कई नेताओं ने निंदा की। चंद्रशेखर संगठन के एक साथी एडवोकेट अजय के घर गए थे। दरअसल अजय की मां का 2 दिन पहले निधन हो गया था। चंद्रशेखर जैसे ही अजय के घर से निकलकर अपनी कार तक पहुंचे। तभी दूसरी कार से आए हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इधर, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर यूपी में जंगलराज बताया। ट्वीट करते हुए लिखा कि सहारनपुर के देवबंद में आजार समिति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजार पर सत्ता संरक्षित अपराधियों के द्वारा जानलेवा हमला घोर निंदनीय एवं कायरतापूर्ण कृत्य है। बीजेपी राज में जब प्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा? वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजार पर अपराधियों द्वारा दुर्भाग्यपूर्ण हमला उत्तर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था का परिचायक है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

 हरियाणा नंबर की गाड़ी से आए थे हमलावर
चंद्रशेखर पर हमला करने वाले
हरियाणा नंबर की कार से आए थे। सीसीटीवी फुटेज में गाड़ी का नंबर HR-70D-0278 दिख रहा है। इधर, गोली चलने की घटना के बाद चंद्रशेखर को देवबंद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां से शुरुआती इलाज के बाद सहारनपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आजाद पर गोली चलने की सूचना के बाद अस्पताल के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। वहीं, पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।

बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने का कायराना कृत्य
हमले की सूचना के बाद चंद्रशेखर के राजनीतिक दल आजाद समाज पार्टी ने ट्वीट किया कि देवबंद में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला हुआ है। ये बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने का कायराना कृत्य है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, सख्त कार्रवाई और चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा की मांग करते हैं। दूसरी ओर भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण गौतम ने कहा चंद्रशेखर यूथ आइकन हैं। ये गोली उन पर नहीं, यूथ पर चली है, जो बर्दाश्त नहीं होगा चंद्रशेखर को जेड प्लस सुरक्षा दी जाए। जिन्होंने गोली चलाई है, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो देश और प्रदेश में माहौल संभालना मुश्किल हो जाएगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://  https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N