logo

हजारीबाग में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, फुरुका नदी के पास पलटी गाड़ी

हजारीबाग में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, फुरुका नदी के पास पलटी गाड़ी

हजारीबाग
झारखंड के हजारीबाग में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के इचाक की फुरुका नदी के पास गाड़ी पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, इचाक के फुरुका नदी के पास हादसा हुआ। इस हादसे में सड़क किनारे एक गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार से जा रही गाड़ी सड़क किनारे अनियंत्रित हो गई और अचानक पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वाले सभी लोग नानो ओरिया के रहने वाले थे। 
खबर लिखने तक घटना स्थल पर पुलिस नहीं पहुंची थी। सभी मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है। 


 

Tags - Road Accident Hazaribagh  Vehicle Overturns  Furuka River Jharkhand Jharkhand news