logo

मीडिया और सिविल सोसायटी की भूमिका पर कार्यशाला में बोले डीडीसी- वोट से ही होगा विकास 

vote4.jpg

रांची
रांची जिला के स्वीप सेल के नोडल पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव ने सिविल सोसायटी और मीडिया को आह्वान किया कि वे नागरिकों को मतदान के लिए उत्प्रेरित करें। वोट का कोई विकल्प नहीं है और इसी से देश का लोकतान्त्रिक ढांचा और मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को चुनाव सहित अभिशासन में भाग लेना चाहिए, इसी से विकास का मार्ग प्रशस्त होता है और लोगों कि जरूरतों के अनुरूप कार्य कलरने को सरकार बाध्य होती है। यादव आज चुनाव सुधार से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था एडीआर, नेशनल इलेक्शन वॉच, जिला स्वीप सेल और मंथन युवा संस्थान ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

 

क्या है कार्यशाला का उद्देश्य 

रांची प्रेस क्लब में आयोजित इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए एडीआर- नेशनल इलेक्शन वॉच के राज्य प्रमुख सुधीर पाल ने कहा कि नागरिकों का दायित्व केवल वोट डालना नहीं बल्कि अच्छे लोग चुनकर आयें और किसी भी प्रकार कि गड़बड़ियों कि जानकारी होने पर हस्तक्षेप करना भी है। रांची प्रेस क्लब के सचिव अमरकांत ने आश्वस्त किया कि मीडिया अपनी भूमिका को लेकर मुस्तैद है। क्लब के पूर्व सचिव शंभू चौधरी और संजय खण्डेलवाल ने भी सभा को संबोधित किया। 


प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया 
इस मौके पर एडीआर, नेशनल इलेक्शन वॉच, और मंथन युवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा आयोजित ऑन लाइन निबंध प्रतियोगिता “हम वोट करेंगे”के सफल प्रतियोगियों को उप विकास आयुक्त ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में लगभग 300 युवाओं ने भाग लिया था। प्रथम पुरस्कार गोड्डा के मो. इजराइल, द्वितीय पुरस्कार रजनी कुमारी, मारवाड़ी कॉलेज, तृतीय पुरस्कार पांडे रितिक राज, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, को दिया गया। पुरस्कार स्वरूप प्रतिभागियों को नकद रुपए और प्रमाण पत्र दिए गए। सांत्वना पुरस्कार अतुल आशीष, मारवाड़ी कॉलेज, श्रेयसी साहू, श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी, सौरव कुमार वैध्य, मारवाड़ी कॉलेज, बाबली भूतकुमार, श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी, ईशा खान, वाईबीएन यूनिवर्सिटी, बिपिन रंजन, वाईबीएन यूनिवर्सिटी, नयन श्री, सेंट्रल यूनिवर्सिटी और प्रिया कौर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी को दिया गया।  


इनकी रही अहम भूमिका       
कार्यशाला के दौरान नागरिकों को सशक्त बनाने वाले विभिन्न मोबाइल एप्प सी विजल, माइ नेता, वोटर हेल्प लाइन, पब्लिक ग्रीवन्स आदि का प्रदर्शन की बात कही गयी। इस मौके पर नागरिकों के सवाल के सवाल के जवाब भी दिए गए। कार्यक्रम में शुभम, अनुप्रिया, त्रिपता, अपू पाल आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मारवाड़ी कॉलेज के अनुभव चकरवर्ती, और राय यूनिवर्सिटी के ओमप्रकाश को सम्मानित किया गया।

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Media Civil SocietyWorkshopDDC