logo

गढ़वा : बहू ने प्रेमी संग रची थी होने वाले ससुर की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया खुलासा

fhynuetmy.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गढ़वा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पहले संदीप कुमार सिंह नामक व्यक्ति ओ गिरफ्तार किया और फिर उसके बाद उसकी प्रेमिका रजनी मेहता को भी हिरासत में लिया गया। मामले प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। जांच में सामने आया कि संदीप कुमार सिंह का 2021 से एक युवती से प्रेम संबंध था। इसी बीच युवती की शादी उमेश मेहता के बेटे से तय हो गई, जिससे नाराज होकर संदीप और युवती ने मिलकर साजिश रची कि शादी को रोकने के लिए लड़के या उसके परिजनों को नुकसान पहुंचाया जाए।
घटना 28 मार्च 2026 को नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के नरखोरिया कला गांव में हुई, जब संदीप कुमार सिंह ने उमेश मेहता को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल उमेश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कांड दर्ज कर जांच शुरू की और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने संदीप को बेंगासी गांव के पास गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली और खोखा बरामद हुआ। पुलिस ने मुख्य आरोपी संदीप कुमार सिंह और रजनी मेहता से पूछताछ जारी रखी है। घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया गया है।

 

Tags - Love affair crime India Shooting incident Gadhwa 2026 crime news India Indian police success story Jharkhand crime report Couple arrested for shooting Local crime updates India Village crime Jharkhand