रांची
राजधानी रांची में स्वयंसिद्धा लेडीज़ क्लब ने विस्कासन आदर्श वृद्धाश्रम में NTPC माइनिंग लिमिटेड सीएसआर पहल के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें वहाँ के निवासियों और कर्मचारियों को साड़ियाँ, कुर्ते और खाद्य सामग्री वितरित की गई।

समाज कल्याण के प्रति स्वयंसिद्धा लेडीज़ क्लब की प्रतिबद्धता
इस कार्यक्रम में एसएसएलसी की अध्यक्ष पूनम जैन, उपाध्यक्ष राखी गुप्ता, सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहीं। यह पहल पूरी तरह सफल रहा और इसने समाज कल्याण के प्रति स्वयंसिद्धा लेडीज़ क्लब की प्रतिबद्धता को एक बार फिर सिद्ध किया है।

.jpeg)