logo

रामगढ़ में CCL कर्मी पर अपराधियों ने की फायरिंग, गंभीर हालात में रांची भेजा गया

रामगढ़ में CCL कर्मी पर अपराधियों ने की फायरिंग, गंभीर हालात में रांची भेजा गया

द फॉलोअप डेस्क
रामगढ़ जिला के सयाल जमुरिया बाजार में शनिवार शाम एक CCL कर्मी बिहारी राम उर्फ बिहारी डोम पर बाइक सवार दो अपराधियों ने फायरिंग की। गोली उनकी पीठ से होते हुए छाती पर लगी है। घटना के समय बिहारी अपनी बाइक पर बाजार में खड़े थे। अपराधियों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगते ही बिहारी राम बाइक स्टार्ट कर भागने लगे, लेकिन पीछा करने के दौरान कुछ दूर जाकर वह बाइक से गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें भुरकुंडा CCL अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची भेज दिया गया।


पुलिस ने घटनास्थल से तीन कारतूस और एक खोखा बरामद किया। प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि इस कांड में राहुल दुबे गैंग की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस का अनुमान है कि यह हमला क्षेत्र में सक्रिय दूसरे आपराधिक गुट से जुड़ा हो सकता है। बताया गया कि बिहारी राम का बेटा शिवराज फिलहाल हजारीबाग जेल में है। वह कुछ दिन पहले उरीमारी पुलिस की कार्रवाई में विस्थापित नेता दसई मांझी के घर पर गोलीबारी के आरोप में जेल भेजा गया था। यही कारण माना जा रहा है कि इस हमले के पीछे स्थापित आपराधिक गुट का संबंध हो सकता है।