logo

क्राइम : पटना में दवा दुकानदार को अपराधियों ने गोलियों से भूना, हथियार लहराते हुए फरार

पटना में दवा दुकानदार को अपराधियों ने गोलियों से भूना, हथियार लहराते हुए फरार

पटनाः

पटना में  अपराधियों ने दिनदहाड़े एक मेडिकल दुकानदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। घटना पालीगंज थाना क्षेत्र की है। दुकानदार को गोली गंभीर हालत में इलाज के लिए PMCH भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।


पहले से घात लगाकर बैठे थे अपराधी 
बताया जा रहा है कि पटना के डीह पाली निवासी पप्पू यादव रविवार की सुबह अपने घर से पाली बाजार दुकान जा रहे थे, जैसे ही वो देवी स्थान के नजदीक अस्पताल के पास पहुंचे पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पप्पू को अपराधियों ने दो गोली मारी और बाइक से फरार हो गए।

 
लोगों ने सूचना दी थाने को 

गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग वहां जमा हुए। लोगों ने इसकी सूचना पालीगंज थाना प्रभारी को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पप्पू यादव को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां उनकी मौत हो गई।