logo

कोर्ट ने अमीषा पटेल के आग्रह को किया स्वीकार , कहा- आज तो ठीक है 10 जुलाई को आना ही होगा 

amisha1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
2.5 करोड़ की धोखधड़ी मामले में फंसी फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल आज रांची के सिविल कोर्ट में पेश नहीं हुईं। उन्होंने अपने वकील के माध्यम से अर्जी लगाई थी कि उनको कोर्ट में सशरीर पेशी में छूट दी जाए। कोर्ट ने उनकी अर्जी स्वीकारते हुए आदेश दिया कि अगली सुनवाई अब 10 जुलाई को होगी। लेकिन सशरीर पेशी में छूट नहीं दी गई। उनको साफ तौर पर कह दिया गया है कि वह अगली सुनवाई में हर हाल में कोर्ट में हाजिर हों। गौरतलब है कि कोर्ट ने आज अमीषा को उपस्थित होने का आदेश दिया था।  17 जून को अमीषा पटेल ने रांची के सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था। हालांकि उन्हें तुरंत ही जमानत मिल गई थी। अमीषा पटेल ने मोहाली में एक कार्यक्रम का हवाला देते हुए आज सशरीर कोर्ट में पेश होने में छूट मांगी थी।


क्या है मामला 
दरअसल कुछ महीने पहले ही उनके खिलाफ रांची सिविल कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया था। इसलिए उन्होंने 17 जून को सरेंडर किया था। मामला धोखाधड़ी और ढाई करोड़ रुपये के लेनदेन से जुड़ा है। दरअसल रांची के ही अरगोड़ा में रहने वाले अजय कुमार सिंह ने 17 नवंबर 2018 में सीजीएम कोर्ट में शिकायत की थी। अजय कुमार सिंह एक उद्योगपति और फिल्म निर्माता हैं।  दरअसल रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी में वर्ष 2017 में डिजिटल इंडिया को लेकर कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इसमें अमीषा पटेल संग अजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर साथ बैठे थे। इसी बीच दोनों की मुलाकात हुई। उसी दौरान फिल्म निर्माता अजय को मूवी में पैसे लगाने का ऑफर मिला। जिसके बाद अजय ने ढाई करोड़ रुपए का चेक अमीषा के खाते में ट्रांसफर किया था। फिल्म देसी मैजिक का निर्माण करने के नाम पर अजय से अभिनेत्री अमीषा ने पैसे तो ले लिए पर पिक्चर का निर्माण आज तक नहीं हो पाया। जब अजय ने अपने पैसे वापिस लेने की मांग की तो बहुत टाल मटोल के साथ अमीषा पटेल ने 1 करोड़ का चेक काट कर दिया जो कि बाउंस कर गया। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : 
https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N